हैंगिंग ब्रिज गिरने के कारण, गुजरात के मोरबी में हुआ दर्दनाक हादसा, जिसमे कई लोगो ने अपनी जान गवाई

 | 

गुजरात में हैंगिंग ब्रिज गिरने से मोरबी में हुआ हादसा: गुजरात के मोरबी में रविवार शाम को हुआ दर्दनाक हादसा जिसमे कई लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। मोरबी में केबल ब्रिज गिरने के कारण कम से कम 30 से भी ज्यादा लोगों की मौत की खबरे आ रही है। इस हादसे में कई लोग के घायल होने की भी खबर आई  हैं। पहली रिपोर्ट के अनुसार मोरबी में  केबल ब्रिज को पांच दिन पहले ही नया निर्माण कराया गया था। केबल ब्रिज गिरने से कई लोग नदी में भी गिर गए थे। यहां पर बचाव कार्य जारी कर दिए गए है। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से केबल ब्रिज गिरने के बाद नदी में गिरे लोगों को बचाया गया ।

पुल के गिरने से कई लोग नदी में गिर गए थे।जिसके लिए बचाव कार्य जारी है।घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस मौके पर पहुंचाई गई है।घटना के सामने आने के तुरंत बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य अधिकारियों से दर्दनाक दुर्घटना के संबंध में बात की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति पर गहराई से और लगातार निगरानी रखने को कहा है।और गंभीर लोगों की हर संभव मदद करने का वादा किया है।


इस हादसे को लेकर सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है। गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन के द्वारा घायलों को तुरंत इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि वह इस घटना को लेकर   जिला प्रशासन से  लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। सीएम पटेल ने यह भी कहा है कि वह अपने पीएम मोदी के साथ आगे के कार्यक्रमों को छोटा करने के बाद गांधीनगर पहुंचेंगे। गृह राज्य मंत्री को मोरबी में मौके पर पहुंचने और वहां बचाव कार्यों का देखने के लिए भेजा गया है।राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) सहित सैनिकों को भी बचाव कार्यों के लिए लगाया गया है।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुजरात में हुए केबल ब्रिज हादसे पर वहां के गृह मंत्री हर्ष संघवी और राज्य के अन्य अधिकारियों से बात की है और कहा है कि स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में लगा हुआ है। अमित शाह ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) भी जल्द ही मोरबी पहुंचा दी जायेंगी।