वेलेंटाइन डे फ्रॉड कूपन से सावधान रहिए - सायबर पुलिस

ताज होटल के नाम से वायरल होने वाले फ्री कूपन और फ्री उपहारों का संदेश गलत है और ऐसे लिंक पर क्लिक करने सायबर पुलिस ने मना किया हैं

 | 

आज के समय में व्हाट्सएप मैसेंजर का इस्तमाल ज्यादा तर लोग करते हैं। और हर दिन कुछ तो नया इसके बारे में हमे सुनने मिलता हि हैं। अब वेलेंटाइन के कारण अब व्हाट्सएप पे नया संदेश बड़ी तेजी से वायरल हो रहा हैं। ताज होटल के नाम से वायरल होने वाले फ्री कूपन और फ्री उपहारों का संदेश गलत है और ऐसे लिंक को बढ़ावा न देने सायबर पुलिस ने कहा हैं।

 

14 फरवरी वेलेंटाइन डे के तौर पर यह दिन बड़ी खुशी से मनाया जाता हैं। शहर के बड़े - बड़े होटलों में अलग - अलग कार्यक्रमों का बड़ी मात्रा में आयोजन किया जाता हैं। पर सोशल मीडिया पर बड़े होटलों के नामों से कई संदेश वायरल हो रहे हैं। और उनमें फ्री कूपन और फ्री उपहार देने का वचन किया हैं। और उसके साथ एक लिंक भी दी गई हैं; ऐसे लिंक को बढ़ावा न देने की घोषणा सायबर सेलने दि हैं। इससे आपके साथ धोखा हो सकता हैं।

 

सायबर सिलने यह होटल के नाम से वायरल होनेवाले ऐसे ही एक संदेश के बारे में बताकर इसके प्रति जानकारी दि हैं। वेलेंटाइन डे के तौर पर फ्री कूपन और फ्री उपहारों का संदेश गलत है और इससे संदेशों को बढ़ावा देने से आपके साथ धोखा हो सकता है; यह बात पुलिसों ने स्पष्ट को हैं। ताज होटल ने भी स्पष्ट किया है कि उन्होंने कोई भी ऐसे कूपन और उपहारों के बारे में संदेश नहीं बनाया हैं। और ऐसी कोई भी लिंक नहीं बनाई हैं। ताज होटल ने पुलिसों को इस बात पर कड़ी से कड़ी कारवाई करने कहा। 

 

सायबर पुलिस ने भी किसी प्रकार के लिंक को बढ़ावा न देने कहा हैं; यदि आप ऐसे संदेश देखते हो तो तुरंत उसे नजरअंदाज करने कहा हैं। हालाकी ऑनलाइन शॉपिंग के नाम से सबसे साथ धोखा हो रहा हैं। तो वेलेंटाइन डे के समय इस प्रकार के संदेश ज्यादा वायरल होते हैं। सायबर पुलिस की सोशल मिडियापर कड़ी नजर हैं।